पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगरिया: वार्षिकोत्सव में संस्कृति व आदर्शों को जिंदा रखने का संदेश

संगरिया: वार्षिकोत्सव में संस्कृति व आदर्शों को जिंदा रखने का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। अध्यक्षता उत्तम जाखोदिया व विशिष्ट अतिथि अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष संतोष अग्रवाल रही। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न रंगारंग व देशभक्ति प्रस्तुतियां दी और आदर्शों और संस्कृति को जीवित रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य गौरीशंकर ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा हरप्रीत सिंह ने संस्कृति व सामाजिक शिक्षा के बारे में बताया। विद्यालय समिति अध्यक्ष दुर्गा दत्त अग्रवाल ने आभार जताया। इस मौके पर सुभाष मित्तल, उपाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, पूनम गोस्वामी, मित्रपुरी गोस्वामी, गीतेश सुथार, महेंद्र शर्मा, राजेंद्र राजपूत, बृजलाल सिहाग, रामकुमार वर्मा, व्यवस्थापक किशन मित्तल, सहव्यवस्थापक प्रमोद डेलू एडवोकेट तथा स्कूल की मातृभारती समिति की अनु सुथार, अर्चना सिंगला, ओमपति गिरी, सुखबीर कौर तथा बच्चों के अभिभावकों ने सहभागिता की। अतिथियों ने वर्तमान सत्र में कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए हुए भैया बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...