पैसेंजर ट्रेन में कोच कम होने से यात्री लगेज कोच में सफर करने को मजबूर
रामसिंहपुर| अनूपगढ़ वाया सूरतगढ़ होकर बठिंडा जाने वाली यात्री ट्रेन में कोच की संख्या कम होने से यात्रियों को नीचे बैठकर सफर करना पड़ रहा है। यात्री लगेज कोच में सफर कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि कई बार कोचों में इतनी भीड़ हो जाती है कि महिला यात्रियों को भी खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। कमोबेश यही हालत श्रीगंगानगर ये वाया सूरतगढ़ होकर हनुमानगढ़ व लालगढ़- बठिंडा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के हैं। प्रभावित मंडियों के लोग लंबे समय से ट्रेनों में कोच बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।