- Hindi News
- National
- भाजपा जिलाध्यक्ष या प्रभारी की अनुमति के बिना कोई नियुक्ति नहीं कर पाएंगे मोर्चों के जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष या प्रभारी की अनुमति के बिना कोई नियुक्ति नहीं कर पाएंगे मोर्चों के जिलाध्यक्ष
हनुमानगढ़| चुनावी वर्ष में भाजपा की अंदरूनी राजनीतिक उठापटक जोर पकड़ रही है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने विभिन्न मोर्चों में पदाधिकारियों की नई नियुक्ति और वर्तमान में नियुक्त पदाधिकारियों को हटाने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। बिश्नोई ने बताया कि मोर्चों के जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष अपने प्रभारी या भाजपा जिलाध्यक्ष को सूचना दिए बिना किसी भी नए व्यक्ति को पदाधिकारी नहीं बना पाएंगे। इसके अलावा वर्तमान में नियुक्त किसी भी पदाधिकारी को हटाने के लिए भी अनुमति जरूरी होगी। इसके अलावा बिना अनुमति के किए गए फेरबदल को भी रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक यह निर्णय प्रदेश स्तर पर लिया गया है। जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने बताया कि अभी जिलास्तर पर ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है लेकिन राज्य स्तर से पार्टी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। बिश्नोई ने कहा कि शायद प्रदेश स्तर पर किसी तरह की शिकायत आने पर ही निर्णय लिया गया है।