पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभागीय प्रतिस्पर्द्धा में गोलूवाला पुलिस थाना हनुमानगढ़ में प्रथम स्थान पर रहा

विभागीय प्रतिस्पर्द्धा में गोलूवाला पुलिस थाना हनुमानगढ़ में प्रथम स्थान पर रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलूवाला| पुलिस थाना को विभागीय प्रतिस्पर्द्धा में जिले के अंदर इस माह का प्रथम स्थान हासिल हुआ है। हालांकि स्टेट लेवल पर गोलूवाला थाना 116वें स्थान पर रहा लेकिन जिले मे यहां की पुलिस टीम ने बेस्ट परफॉरमेंस के साथ नंबर वन की बाजी मार ली। थानाप्रभारी राजेश आर्य ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों के बाद जिले में श्रेष्ठ के लिए चयन किया जाता है।, जिसमें एक्ट, चालान, कानून व्यवस्था पेंडिंग मामलों का निस्तारण सहित विभिन्न एरिया में अलग-अलग नंबर दिए जाते हैं। उसके हिसाब से नंबर वन का चयन होता है। प्रतिमाह की कार्यप्रणाली में पुलिस थाना के नंबर का आकलन किया जाता है। गोलूवाला थाना एसएचओ राजेश आर्य ने बताया कि यह खुशी की बात है कि थाना नंबर वन पर आया है। यह सभी के प्रयासों से हुआ है। जानकारी के अनुसार जनवरी माह में यहां का थाना 14वें स्थान पर था। फरवरी में नंबर चार पर रहा। गौरतलब है कि चार वर्ष बाद यहां के थाने का नंबर वन का खिताब मिला है। 2014 के बाद ऐसा कभी मौका नहीं आया जब यहां की पुलिस नंबर वन बन सकी हो।

स्टेट में 116वां नंबर मिला

खबरें और भी हैं...