शिष्टमंडल गृह मंत्री कटारिया से मिला एसओजी से जांच कराने के आदेश
चारणवासी| गांव जसाना के पवन व्यास हत्याकांड को सुलझाने के लिए विशेष जांच दल व एसओजी से जांच करवाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के संयोजक रामकृष्ण भाकर के नेतृत्व में परिजनों व संघर्ष समिति के सदस्यों का शिष्टमंडल गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया से मिला। शिष्टमंडल ने कटारिया को बताया कि जांच में लगा पुलिस का दल पांच माह में कोई सुराग नहीं लगा पाया। पुलिस जांच भी सही तरीके से नहीं कर रही। कटारिया ने पूरे मामले की प्रगति रिपोर्ट एसपी हनुमानगढ़ से तलब की। शिष्टमंडल की मांग पर कटारिया ने एसओजी जांच करने के आदेश जारी करते हुए कहां कि एसओजी जांच अपने स्तर पर करेगी। जांच कब प्रारंभ होगी इसका निर्णय एसओजी जांच दल बैठक कर तय करेगा। विदित है कि अटल सेवा केंद्र में 17 अक्टूबर 2017 को अज्ञात हत्यारे ने वहां ई-मित्र चलाने वाले पवन व्यास की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी थी लेकिन हत्यारों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
पवन व्यास हत्याकांड