पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फेफाना गांव में 1200 किसानों के ऋण माफ किए गए

फेफाना गांव में 1200 किसानों के ऋण माफ किए गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेफाना| राजस्थान सरकार की ओर से ऋण माफी की घोषणा से गांव के किसानों मे खुशी का माहौल है। हनुमानगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति फेफाना के अध्यक्ष जगदीश बिजारणिया ने बताया है कि फेफाना गांव में सहकारी समिति से जुड़े 1200 किसानों के पांच करोड़ के ऋण माफ हुए हैं। प्रत्येक किसान के पचास-पचास हजार तक के ऋण माफ कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया है कि फेफाना में आजतक हमने करीब 12 करोड़ के ऋण वितरित किए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक किसान को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। कोई भी किसान ब्याज मुक्त फसली ऋण से वंचित नहीं रहेगा।

खबरें और भी हैं...