एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ
हनुमानगढ़| टाइम्स पब्लिक स्कूल टाउन में सर्वांगीण विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में शारीरिक मानसिक विकास संतुलन से शैक्षणिक उन्नति की ओर जाने के मार्ग पर वैज्ञानिक पद्धतियों पर चलने के बारे में बताया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ चेयरमैन सागरमल लड्ढा एवं डायरेक्टर गोपाल लड्ढा ने किया। कार्यक्रम में नरेंद्र विद्यार्थी, डॉ. संदीप भारद्वाज ने भी जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. नवलकिशोर दूबे ने आभार जताया। कुलदीप ऐरी ने संचालन किया।