पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान जागरूकता कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने औषधीय पौधों की खेती की दी सलाह

किसान जागरूकता कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने औषधीय पौधों की खेती की दी सलाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखड़ांवाली| पंचायत घर में केंद्रीय औषधीय एवं सुगंध पौधा संस्थान की ओर से किसान जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता सरपंच ताराचंद नायक एवं हमारी कुदरती खेती संस्थान हनुमानगढ़ के संरक्षक ओमप्रकाश मांझू ने की। मंचासीन अतिथि नहर मंडल अध्यक्ष ताराचंद शर्मा, प्रगतिशील किसान विजय गोदारा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार थे। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने लोगों को औषधीय पौधों से आय बढ़ाकर किसानों को खेती सुधार के कई गुर बताए। उन्होंने कहा राजस्थान में औषधीय पौधों की कमी नहीं है। डॉ. पंकज चौधरी ने कहा कि सुगंधिय पौधों से किसान खुशहाल हो सकता है। संस्थान से आई टीम ने सेम क्षेत्र के खेत देखकर मिट्टी के सैंपल भरकर बताया कि यहां भी कई औषधीय पौधों की अपार संभावनाएं हैं। प्रगतिशील किसान विजय गोदारा की खजूर की खेती एवं चक 6 एचएलएम में प्रगतिशील किसान ओमप्रकाश सहारण की गुलाब की खेती भी देखी। इस मौके विजय गोदारा, वार्ड पंच शंकरलाल, प्रभुराम सहारण, पीएलबी हरबंशलाल सहारण, धन्नाराम मेघवाल, सरपंच ताराचंद नायक, विनोद नायक, इंद्राज सहित कई किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...