पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान, प्रतिभाओं का सम्मान

बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान, प्रतिभाओं का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले भर में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। जंक्शन और टाउन में कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में एक ओर जहां बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया वहीं शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रतिभाओं का सम्मान किया। संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती जंक्शन स्थित गुरु रविदास मंदिर में मनाई। राष्ट्रीय युवा मोर्चा अनुसूचित जाति जनजाति के राष्ट्रीय महासचिव नारायण राम नायक, मनसुखजीत सिंह बंगा, जसविंदर धारीवाल, कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया, शैलेन्द्र मेघवाल, लखपतराय मेहरड़ा, महेंद्र वर्मा, भागीरथ बकोलिया, राजेंद्र निम्मिवाल आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रही 50 प्रतिभाओं काे स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। रविदास मंदिर सेवा समिति के बहादुर सिंह, नरेश सिंह, राजेंद्र, शिक्षक संघ अंबेडकर के त्रिलोकीनाथ, श्रीराम रांगेरा, जयराम, कौशल, लालचंद नायक, रेलवे एससी एसटी यूनियन के दलीप मीणा,संजय वाल्मीकि, अरुण कंडा, विनोद अठवाल, विनोद कंडा, किस्मत कुमार, खटीक समाज के सुरेंद्र, रमेश, विकास, प्रेम नायक, टोपन दास नायक आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इसी तरह टाउन की महावीर दल धर्मशाला में जयंती मनाई गई। बसपा के जोनल कोर्डिनेटर महावीर सहजीपुरा मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता मुंशीराम गांधी ने की। बैठक में तारा चंद परिहार, देवराज देपन, शेराराम मेघवाल, चिरंजी जाटोलिया, अमर सिंह, कृष्ण रेगर, रामगोपाल रेगर, पुरखाराम रैगर, बीरबल राम मेघवाल, गौरव कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।

अंबेडकर भवन में रखी जाएंगी डॉ. बीआर अंबेडकर के जीवन से संबंधित किताबें

हनुमानगढ़. अंबेडकर जयंती पर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के कार्यक्रम में सम्मानित प्रतिभाएं एवं सेक्टर 12 के वार्ड 7 में बच्चों को सम्मानित करते अतिथि।

जंक्शन स्थित करणी चौक के पास अंबेडकर भवन का जलसंसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. रामप्रताप ने कहा कि भवन में बाबा साहेब की जीवनी से संबंधित पुस्तकें अवश्य रूप से रखी जाएं ताकि लोगों को प्रेरणा मिले। इसी स्थिति में भवन की सार्थकता है। इसके अलावा भवन निर्माण में गुणवत्ता के साथ भी कोई समझौता न किया जाए। नगरपरिषद के लेखाधिकारी राकेश मेहंदीरत्ता ने बताया कि अंबेडकर भवन का निर्माण 67 लाख की लागत से करवाया जाएगा। इस मौके पर जिलाप्रमुख कृष्ण चोटिया, एसपी यादराम फांसल, भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई, नगरपरिषद सभापति राजकुमार हिसारिया, नगरपरिषद उपसभापति नगीना बाई, एएसपी हरिराम, एसडीएम सुरेंद्रसिंह पुरोहित, सीओ सिटी वीरेंद्र जाखड़, पीआरओ सुरेश बिश्नोई, एसई जोधपुर डिस्कॉम एमएस चारण, जसप्रीतसिंह जेपी, भारतभूषण आदि मौजूद थे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ने जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हम सब संकल्प लें की बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलेंगे। यही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला महामंत्री इशाक खान, जयपाल झोरड़, मनोज मूंड, मनोज पाण्डर, जिला उपाध्यक्ष तरुण विजय, विजय पेशवानी, भीम सेन, जिला सचिव पवन सोनी, मनोज बड़सीवाल, दीपक सहारण, ब्लाक अध्यक्ष गुरमीत सिह चंदड़ा, रमेश कुमार कंडा, गुरदीप सिह चहल, कान्ता लाडव आदि मौजूद थे। मानवाधिकार महासंघ एवं राष्ट्रीय युवा मोर्चा अनुसूचित जाति जनजाति के संयुक्त तत्वावधान में अंबेडकर की जयंती सेक्टर 12 के वार्ड 7 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में मनाई गई। बाबा साहेब की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि अतिथि एससीएसटी सेल के डीएसपी भवंर लाल थे। संघ के महासचिव नारायण नायक, राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मेघवाल ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला एवं पार्क में 51 पौधे लगाकर उनकी सार संभाल करने का संकल्प लिया। वार्ड पार्षद नीतू महायच, एडवोकेट विक्रम मेहरा ,राजू मेघवाल, मनीष कटारिया, रोहित कटारिया, सुमित पट्टीर, छात्र नेता शुभम कंडा, सन्टी, गजेन्द्र जोईया, पूर्व पार्षद कमला देवी, रुकमा देवी, सुप्यार बाला, रजनी कटारिया, शांति देवी, संतोष, भरत जोहम, राजकुमारी जैन, मोनू, हिमांशु, संतलाल मेघवाल, मोहन जरोड़िया आदि मौजूद थे। डॉ. अंबेडकर नवयुवक संघ के तत्वाधान में शनिवार को जयंती मनाई। मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, एसपी यादराम फांसल थे। अध्यक्षता कृउमंस रीजनल डायरेक्टर डीएल कालवा ने की। विशिष्ट अतिथि डीवाईएसपी भंवरलाल मेघवाल, नायक महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जेआर डागला, बजरंगलाल मीणा थे। किशोरी लाल मूंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजाराम लखोटिया ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष की तरह से बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। समिति के संरक्षक मोहनलाल इंदलिया, अध्यक्ष राजाराम लखोटिया, सचिव बृजलाल चैहान, महासचिव श्योपत राम सीला ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर अभिंनदन किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बढ़िया प्रदर्शन करने वाले छह खिलाड़ियों को फूड सप्लीमेंट दिए गए। राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील चामरिया की ओर से खिलाड़ियों को निशुल्क फूड सप्लीमेंट उपलब्ध करवाए गए। एसपी यादराम फांसल ने खिलाड़ियों को पुलिस में आने के लिए प्रेरित किया। पैराआेलंपियन जगसीर सिंह मौजूद रहे।

पुलिसकर्मियों ने चलाया सफाई अभियान : पुलिसकर्मियों ने अंबेडकर जयंती पर पुलिस थानों में साफ-सफाई की। एसपी यादराम फांसल के निर्देश पर पूरे जिले में सभी पुलिसकर्मियों ने इसमें भाग लिया और एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, कंट्रोल रूम से लेकर सभी पुलिस थाना परिसरों में सफाई की गई। इस अभियान में सभी पुलिस अधिकारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जंक्शन सीआई राजेश सिहाग ने बताया कि सफाई अभियान के परिसर में बने पार्कों में भी सफाई की गई।

खबरें और भी हैं...