पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्याम प्रभु की निकाली शोभायात्रा लोगों ने जगह जगह स्वागत किया

श्याम प्रभु की निकाली शोभायात्रा लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. खाटू श्याम की शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।

भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़

श्री श्याम मंदिर गुरुसर धाम का 26वां वार्षिकोत्सव का आयोजन सोमवार को मनाने के लिए शनिवार को श्रीश्याम महोत्सव के तहत जंक्शन के श्री दुर्गा मंदिर से श्रीश्याम प्रभु की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होकर दोपहर 2:00 बजे हनुमानगढ़ टाउन की अग्रवाल धर्मशाला में पहुंची। दोपहर को विश्राम कर शाम 4:00 बजे अग्रवाल धर्मशाला से रवाना हुई। जो टाउन में कई मार्गों और चौक पर पहुंची। जगह-जगह स्वागत हुआ। सिरसा से आए कालाकार जीतू आर्ट ग्रुप की ओर से मनमोहक झांकियां दिखाई गई। इसके बाबा की यात्रा गुरुसर धाम पहुंची। महिलाओं ने श्याम निशान उठाकर रखे थे और श्याम धुनों पर थिरक रही थी। मंदिर पुजारी इंद्राज सेवदा व श्याम भगत अरुण अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को गुरुसर धाम में रात्रि को बाबा का जागरण होगा। जागरण में भजन गायकार विवेक शर्मा कोलकत्ता, मास्टर भंवर बीकानेरी व कुमार गुलशन जयपुर श्याम प्रभु के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर करेंगे। इस दौरान श्याम प्रभु का दरबार सजाकर आलौकिक शृंगार किया जाएगा। सवामणी व छप्पन भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। वार्षिकोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।



खबरें और भी हैं...