- Hindi News
- National
- वैसाखी पर्व पर गुरुद्वारों में अरदास, गुरुओं की शिक्षा के अनुसरण का आह्वान
वैसाखी पर्व पर गुरुद्वारों में अरदास, गुरुओं की शिक्षा के अनुसरण का आह्वान
बैसाखी पर्व जंक्शन के गुरुद्वारा सिंह सभा में मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में पहुंची संगत ने कथावाचकों द्वारा वैसाखी पर्व की महिमा का गुणगान सुना और कथावाचकों ने आई हुई समूह साध संगत को एकजुट रहते हुए गुरुओं की शिक्षा का अनुसरण करते हुए सच की राह पर चलने की बात कही। इस मौके पर एसपी यादराम फांसल, उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीराम चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जाखड़, जंक्शन थानाधिकारी राजेश सिहाग, यातायात थाना प्रभारी अनिल चिंदा ने गुरुद्वारा में माथा टेक कर गुरुघर का प्रसाद ग्रहण किया। सर्व सिख समाज समिति हनुमानगख़ व गुरुद्वारासिंह सभा की समूह प्रबंधक कमेटी ने आई हुई साध संगत का आभार व्यक्त किया। इसी तरह सुरेशिया के वार्ड 42 स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा विचित्र सिंह में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम हजूरी रागी जत्था गुरचरण सिंह, बलबीर सिंह, कृष्ण सिंह कथा कीर्तन कर उपस्थित संगत को निहाल किया। मुख्य सेवादार सुखचैन सिंह ने बैसाखी पर्व इतिहास पर प्रकाश डालते हुए जलियावाला हत्याकांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। कार्यकर्म में सुखचैन सिंह, कुलवीर सिंह, गुरनाम सिंह, कुंदन सिंह ने सेवा कार्यों में सहयोग किया।
हनुमानगढ़. बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में अरदास करते सिख समुदाय के लोग।
भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़