पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए होना होगा एकजुट: दाधीच

समाज के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए होना होगा एकजुट: दाधीच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राह्मण समाज की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया

भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़

ब्राह्मण समाज की बैठक शनिवार को जंक्शन स्थित सारस्वत भवन में हुई। इसमें विप्र फाउंडेशन के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच, जिला अध्यक्ष कालूराम शर्मा, जिला महामंत्री गिरिराज शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दिनेश दाधीच ने बताया कि संगठन द्वारा शिक्षा, मेडिकल, रोजगार पर कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसका लाभ समाज के लोगों को दिलवाने के लिए हमें सयुंक्त रूप से प्रयास करना होगा। जिला अध्यक्ष कालूराम शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा परशुराम जयंती के दिन राजकीय अवकाश घोषित करने ,जयपुर में भगवान परशुराम के छात्रावास के लिए भवन व भगवान परशुराम की जीवनी शिक्षा की किताबों में देने की मांग की गई थी जो राज्य द्वारा मान ली गई है। उन्होंने तीनों मांगों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री गिरिराज शर्मा ने फाउंडेशन द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों जानकारी दी। इस दौरान सौरभ शर्मा, विकास भनोत, रूपचंद शर्मा, सूरजनारायण, देवकी नंदन चौधरी, बलदेव सारस्वत, भंवरलाल सारस्वा, महेश शर्मा, देवीलाल ओझईया, रतन राजपुरोहित, चौथाराम तावणिया, पुरखाराम तावणिया, अमित मिश्रा आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...