पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगरिया: आईजीएनपी लाइनिंग के काम में लगाई जा रही है अमानक सामग्री: जिलाध्यक्ष बिश्नोई

संगरिया: आईजीएनपी लाइनिंग के काम में लगाई जा रही है अमानक सामग्री: जिलाध्यक्ष बिश्नोई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| भाजपा सरकार को किसानों से बैर है। हर खरीफ के सीजन में बंदी कर किसानों की बिजाई प्रभावित की जाती है। यह बात शनिवार शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री केसी बिश्रोई ने पत्रकार वार्ता में कही। बिश्नोई ने कहा कि इंदिरा गांधी नहर की लाइनिंग का काम चल रहा है एवं बंदी सरहिंद फीडर में ली जा रही है। यह किसानों के साथ सरासर अन्याय है। इसके अलावा इंदिरा गांधी नहर की लाइनिंग में अमानक सामग्री लगा कर जनता के पैसे को सरकार के कारिंदे चूना लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी नहर की लाइनिंग का काम में ठेकेदारों द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया एवं अमानक सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। काम की गुणवता अच्छी नहीं है जिस कारण किसानों का काफी नुकसान होगा। नहर में पेड़ खड़े हैं जिनको काटा नहीं जा रहा है, इनको छोटे रहते काटा जाए तो नहर क्षतिग्रस्त नहीं होगी वहीं सफाई के नाम पर सरकार का पैसा भी बचेगा। जिलाध्यक्ष बिश्रोई ने क्षेत्र में फैल रहे अवैध कारोबार में स्थानीय भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को जिम्मेवार बताया।

बुर्जी 584 में बेची जा रही है बरेती: जिलाध्यक्ष ने इंदिरा गांधी नहर की 584 बुर्जी पर मौका निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं नेताओं की मिलीभगत से करोड़ों रुपयों की बरेती उचंती में बेच देने पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि नहर में से निकली बरेती अधिकारियों ने मिलीभगत कर उचंती में बेच दी। इस कारण राज्य सरकार के राज कोष को करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। अब अधिकारी इस बरेती के बेचने की नीलामी करने की बात कह रहे हैं, जो सरासर गलत है। वार्ता में जिला उपाध्यक्ष भीम गोदारा, जिला महामंत्री मनोज मूंढ, मनोज, प्रवक्ता अनिल भोबिया, पूर्व सरपंच जसकरणसिंह, छिंद्रपाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...