श्रीगंगानगर से अजमेर के लिए 18 से चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
श्रीगंगानगर| रेल प्रशासन की ओर से श्रीगंगानगर से अजमेर के लिए स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा (1 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04751 श्रीगंगानगर-अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर सादुलशहर, हनुमानगढ़ जंक्शन, पीलीबंगा, सूरतगढ़, महाजन, लूणकरणसर, लालगढ़, बीकानेर, नोखा, नागौर, मेड़ता रोड़, जोधपुर, लूणी, पाली, मारवाड़ व मारवाड़ जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव करते हुए देर रात 1:20 बजे अजमेर पहुंचेगी।