पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 पुलिसकर्मी सम्मानित; इन्होंने लाखों कॉल खंगाल ढूंढे आरोपी तो कानून व्यवस्था भी नहीं बिगड़ने दी

30 पुलिसकर्मी सम्मानित; इन्होंने लाखों कॉल खंगाल ढूंढे आरोपी तो कानून-व्यवस्था भी नहीं बिगड़ने दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पुलिस की ओर से सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिस दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम हुए। समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 30 पुलिसकर्मियों को उत्तम-अति उत्तम पुलिस सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। इसमें एसपी यादराम फांसल ने 16 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह एवं 14 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि एसपी यादराम फांसल ने पुलिस पदक वितरण से पहले पुलिस बैंड की मधुर स्वर लहरियों के बीच सलामी लेने के साथ ही मार्च पास्ट और परेड प्रभारी राहुल यादव की अगुवाई में की गई परेड का निरीक्षण किया। परेड के बाद घुड़सवारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

मानसिंह:जंक्शन थाना के कांस्टेबल मानसिंह को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शनों की त्वरित सूचना देने एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बेहतर कार्य करने के लिए उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया।

वाहेगुरू सिंह: एसपी ऑफिस में साइबर क्राइम सैल में कार्यरत वाहेगुरु सिंह ने विभिन्न अनसुलझे केसों सॉफ्टवेयर की मदद से सुलझाने पर अति उत्तम सेवा चिन्ह सम्मान दिया गया है। संगरिया में हुए ब्लाइंड मर्डर में सॉफ्टवेयर की मदद से 70 लाख कॉल डिटेल्स को खंगाल आरोपियों को गिरफ्तार कराने में उनकी अहम भूमिका रही।

राजाराम:टाउन पुलिस थाना के कांस्टेबल राजाराम को बेदाग पुलिस सेवा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहतर कार्य करने पर अति उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। राजाराम ने हाल ही में टाउन धानमंडी में हुए गोलीकांड में आरोपियों के हरियाणा में छिपे होने की सूचना जुटाकर गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

जंक्शन थाना परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें जिले के इतिहास, पुलिस के अच्छे काम और महत्वपूर्ण केस जिसमें सजा दिलाई गई हो, उसका प्रदर्शन किया गया।

इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

उत्तम सेवा चिन्ह से सत्यवीर सिंह, बंशीलाल, अभिमन्यु तिवाड़ी, भीमराज, अब्दुल मजीद, नूरसंमद, सतपाल, राजेंद्र कुमार, जनकराम, मानसिंह, सुखवीर सिंह, मांगीलाल, रविंद्र, धर्मपाल, मेजरसिंह, राजवंशी को सम्मानित किया गया। वहीं सुखपाल सिंह, मुंशी खां, मालासिंह, रामभक्त, राजकुमार, मुबारक अली, मांगीराम, संजीव पारीक, विजय आनंद, राजाराम, रिछपालसिंह, वाहेगुरु सिंह, कृष्ण कुमार, गुरमेलसिंह को अति उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...