पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 134 सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू, 15 मई तक जमा होंगे आवेदन

134 सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू, 15 मई तक जमा होंगे आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद में सफाई कर्मचारी के रिक्त 134 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन परिषद कार्यालय में आवेदन लेने वालों की कतारें लगी रहीं। खास बात रही कि पहले दिन आवेदकों की कतार में कई उच्च शिक्षित बेरोजगार भी नजर आए हालांकि सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के नाम पर साक्षर होना अनिवार्य है।

सचिव महेश सैन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए परिषद कार्यालय से आवेदन पत्र देना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए अलग से एक काउंटर स्थापित किया गया है। काउंटर खिड़की से आवेदन पत्र लिए जा सकते हैं। सोमवार को आवेदन पत्र वितरण शुरू कर दिया गया। आवेदक की आयु एक जनवरी 2019 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं भूतपूर्व सैनिक के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं के मामले में कोई आयु सीमा नहीं होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमानुसार छूट देय होगी।

आवेदन अंतिम तिथि 15 मई को शाम पांच बजे तक जमा होंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर आवेदन के साथ सौ रुपए का पोस्टल ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट जमा कराना आवश्यक है। एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपए शुल्क होगा। भर्ती के लिए आने वाले आवेदनों की लॉटरी निकाल अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...