आरटीई में प्रवेश छात्र को स्कूल ही देंगे पाठ्य पुस्तकें
हनुमानगढ़|प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स को निशुल्क किताबें उपलब्ध न करवाने की शिकायत को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है।
अब आरटीई के तहत एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को स्कूल द्वारा उपलब्ध करवाई गई पाठ्य पुस्तकों की सूचना अभिभावकों के हस्ताक्षर करवाकर डीईओ (प्रारंभिक) कार्यालय में भिजवानी होगी। इससे यह तय होगा कि प्रवेश लेने वाले बच्चों को स्कूल ने निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाई हैं। आरटीई एपीसी हरलाल ढाका ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों में सत्र 2018-19 में आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी होगी। अभिभावकों द्वारा की गई रिपोर्टिंग के आधार पर तीन सामान्य प्रवेश के बाद आरटीई के तहत एक विद्यार्थी का एडमिशन होगा।