जल संसाधन मंत्री ने पंचायत भवन का लोकार्पण किया
भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़
जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने ग्राम पंचायत फतेहगढ़ में पंचायत भवन का सोमवार को लोकार्पण किया। इस मौके पर जलसंसाधन मंत्री ने फतेहगढ़ ग्राम पंचायत में जनसुनवाई भी की और मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण करवाया। फतेहगढ़ सरपंच नौरंग चांवरिया ने बताया कि पंचायत घर का निर्माण 13 लाख की लागत से किया गया है। इसके निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर डायरेक्टर अरूण खिलेरी, सचिव हरविंद्रकुमार मारोठिया, महेंद्र खिलेरी, सुरजीत खिलेरी, रणवीर, सिलोचना देवी, फेसराराम, रूप सिंह, हरीराम छिंपा, चुनीराम, तारा सिंह आदि मौजूद थे।