- Hindi News
- National
- झालावाड़ से पंजाब में सप्लाई देने जा रहे 2 तस्कर संगरिया में 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार
झालावाड़ से पंजाब में सप्लाई देने जा रहे 2 तस्कर संगरिया में 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार
सीआई पूनियां ने बताया कि मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी। दूसरा कार का नंबर मध्यप्रदेश का था। सीआई ने बताया कि राजस्थान के कोटा, झालावाड़ आदि अफीम के गढ़ माने जाते हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर एक ने झालावाड़ निवासी बताया तो शक हुआ।
तरीका: धागे से बांध रखा था पैकेट ताकि दुर्गंध नहीं आए
सीआई पूनियां ने बताया कि आरोपियों ने अफीम के पैकेट को पूरा सील करके रख रखा था। आरोपियों ने एक प्लास्टिक का हरा व सिल्वर कलर के कैरी बैग में अफीम छुपाई थी, जिसका मुंह धागे से बांधा हुआ था। इंतजाम ऐसा किया हुआ था कि अफीम की दुर्गंध बाहर न आए और किसी को शक न हो। दिखने में पैकेट बिल्कुल साधारण लग रहा था।
आगे क्या: दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। सीआई ने बताया कि दोनों का पुलिस थाना माकडोन जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश व डोबड़ा पुलिस थाना डग जिला झालावाड़ पुलिस ने संपर्क कर पिछला कोई यदि रिकॉर्ड है तो उसका पता लगाया जाएगा।