भाजपा स्वच्छता अभियान प्रकल्प की ओर से चलाया गया सफाई अभियान
हनुमानगढ़| भाजपा स्वच्छता अभियान प्रकल्प की ओर से बुधवार को टाउन स्थित नई आबादी गली नंबर दो में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रभारी डॉ. सुरेंद्र छाबड़ा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में नगरपरिषद सभापति राजकुमार हिसारिया, युवा भाजपा नेता अमित सहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरसिंह राठौड़, नगर संयोजक दीपक छाबड़ा, जिला महामंत्री जुगलकिशोर गौड़, भाजपा नेता प्रेम बंसल, रमेश छाबड़ा, चिरंजी सोनी, पार्षद राजेश पंवार, रणजीत बराड़, चानणराम चौधरी, जसकरणसिंह ढिल्लो, हनी नागपाल, दीपक खाती, विकास नागपाल, सफाई निरीक्षक जगदीश सिराव, विनोद पिवाल आदि मौजूद रहे।