िजले भर में शोभायात्रा निकाली, बेटियों को शिक्षित करने का संकल्प
हनुमानगढ़| ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को जंक्शन स्थित परशुराम चौक पर ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा पूजा की गई। संस्था अध्यक्ष महेंद्र सारस्वत, संरक्षक दुर्गाप्रसाद शर्मा ने चाैक पर माल्यार्पण किया और भगवान पशुराम की महाआरती की। संस्था अध्यक्ष महेंद्र सारस्वत ने उपस्थित समाज के लोगो से भगवन परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए बताया कि संस्था द्वारा जल्द ही प्रशासन के सहयोग से परशुराम चौक का सौंदर्य करण करवाया जाएगा। इसके तहत चौक पर स्टील के फरसे की स्थापना भी की जाएगी। संस्था के दिवंगत सदस्य नरेंद्र पुरोहित को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर दिनेश दाधीच, हरदेव जोशी, सतीश शर्मा, आनंद शर्मा, विशाल शर्मा, शांतिप्रकाश बिस्सा, कालूराम शर्मा, नरेश पुरोहित, गिरीराज शर्मा, मुकेश सारस्वत, शिवकुमार शर्मा, सौरभ शर्मा हरिमोहन महर्षि, मंजू शर्मा, रघुवीर शर्मा मौजूद थे।
इधर, परशुराम जयंती के मौके पर चूना फाटक पर सारस्वत पंजाबी ब्राह्मण एकत्रित हुए। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलते हुए बुराई का खात्मा करने का वचन लिया। विकास भनोत ने कुरीतियों को दूर करने का प्रण दिलाया। इस मौके पर समीर प्रभाकर, सुंदर शर्मा, राजू भनोत, हरीओम शर्मा, गुरविंद्र शर्मा, अश्वनी शर्मा, संदीप शर्मा, शशि शर्मा, सौरभ शर्मा आदि मौजूद थे।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हुए धार्मिक कार्यक्रम, सचेतन झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
वाहन रैली में शामिल हुए सैकड़ों वाहन, भगवान परशुराम के लगाए जयघोष
सुबह के समय ब्राह्मण युवजन सभा की ओर से परशुराम चौक पर पूजा का कार्यक्रम रखा गया वहीं शाम को राजस्थान ब्राह्मण महासभा के बैनर तले ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठन के सदस्यों ने वाहन रैली निकाली। जंक्शन कलेक्ट्रेट के नजदीक स्थापित परशुराम चौक पर बृजकिशोर तिवाड़ी व जसवीर शर्मा ने देवकीनंदन चोटिया, प्रह्लाद शर्मा, रघुवीर शर्मा, ईश्वर कौशिक से विधिवत रूप से भगवान परशुराम की पूजा करवाई। इसके बाद वाहन रैली को राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, तहसील अध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव ओमदत्त कौशिक, दुर्गाप्रसाद शर्मा आदि ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली परशुराम चौक से शुरू होकर पुलिस थाना, अंबेडकर चौक, रोडवेज डिपो, ओवरब्रिज, भगतसिंह चौक, राजीव चौक, टाउन स्थित गुरुद्वारा सुक्खा सिंह महताब सिंह, ट्रैफिक पुलिस थाना, मुख्य बाजार, हिसारिया मार्किट होते हुए आदर्श विद्या मंदिर स्कूल पहुंची। यहीं पर रैली का समापन हुआ। वाहन रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। ऐरी ने बताया कि सभा द्वारा हर वर्ष ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जयंती का समारोहपूर्वक आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गुर्जर गौड़ समाज के रघुवीर सिंह, देवीलाल पंचारिया, सारस्वत समाज के कालूराम शर्मा, खांडल विप्र समाज के दुर्गाप्रसाद शर्मा, द्वारकाप्रसाद शर्मा, हरिकिशन शर्मा, चुन्नीलाल, गौड़ ब्राह्मण समाज के जसवीर शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, हीरालाल,पारीक समाज के किशन पारीक, पुष्करणा समाज के शांतिप्रकाश बिस्सा, दाधीच समाज, राजस्थान ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ,अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण आरक्षण मंच सहित ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के सदस्यों सहित महिलाओं ने भी उत्साह से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहीं होने पर जताया रोष : भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा घोषित अवकाश के बावजूद कुछ स्कूलों में छुट्टी नहीं होने पर विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कालूराम शर्मा की अगुवाई में ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार एसडीएम सुरेंद्रसिंह पुरोहित से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल समाज के लोगों ने राजकीय आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कालूराम शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर राज्य सरकार ने राजकीय अवकाश की घोषणा की थी। इसके बावजूद कुछ स्कूलों ने छुट्टी रखकर राजकीय आदेशों की अवहेलना की। शर्मा ने बताया कि सरकारी आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालकों के िखलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच, सौरभ शर्मा, महेंद्र सारस्वत, दुर्गाप्रसाद शर्मा, अमित तिवाड़ी, बृजकिशोर तिवाड़ी, प्रदीप ऐरी आदि मौजूद थे।