बाल विवाह रोकथाम का संदेश देने के लिए निकाली रैली
राजस्थान राज्य भारत स्काउट की ओर से बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह के रोकथाम के लिए रैली का आयोजन किया गया। एसडीएम सुरेंद्रसिंह पुरोहित, डीईओ लालचंद बलाई व जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रमसिंह शेखावत ने जंक्शन स्थित डाॅ. बीआर अंबेडकर चौक से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से लाल चौक, परशुराम चौक होते हुए पुरानी कचहरी परिसर में संपन्न हुई। रैली में एसजीएन खालसा महाविद्यालय, एसकेडी काॅलेज फाॅर हाॅयर एजुकेशन, एनएम पीजी महाविद्यालय, स्वामी विवेकानंद एंड स्वतंत्र रोवर क्रू, हनुमानगढ़ जंक्शन के रोवर्स व रेजर्स सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुंशीराम, अनुभव बिस्सु, धनराज लोहिया, प्रवीण शर्मा, सोहन गोदारा, मनोज, सुनील, रजत भाटी, संदीप, कालूराम आदि का सहयोग रहा।