अक्षय तृतीया के पारणे का कार्यक्रम हुआ आयोजित
हनुमानगढ़| टाउन स्थित तेरापंथ भवन में अक्षय तृतीया के पारणे का कार्यक्रम बुधवार को मुनि हिमांशु कुमार ठाणा-4 एवं साध्वी गुप्ति प्रभा ठाणा-4 के सान्निध्य में हुआ। गौरतलब है कि अक्षय तृतीया का दिन जैन धर्म में ऐतिहासिक दिन माना जाता है। हजारों वर्ष पूर्व जैन धर्म के प्रथम प्रवर्तक आदिनाथ भगवान ऋषभदेव द्वारा अपनी लंबी तपस्या के पचात अक्षया तृतीया के दिन गन्ने का रस का पारणा किया था। पूरे भारत वर्ष में चर्तुविध धर्म संघ द्वारा अक्षय तृतीया के दिन पारणे करवाए जाते हैं। मुनि हिमांशु कुमार व साध्वी गुप्ति प्रभा ने भगवान श्री ऋषभदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा की गई तपस्या के अनुसरण में के पारणे के महत्व को समझाया। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण कर कार्यक्रम शुरू किया गया। सभाध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी ने मुनि जिज्ञासु कुमार व साध्वी गुप्ति प्रभा के साथ-साथ सभी तपोनिष्ठ श्राविकाओं के तप की सराहना की और समाज के लिए अनुकरणीय बताया। आंचल अध्यक्ष भोजराज जैन, डाॅ. पारस जैन सहित समाज के लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेंद्र बैद ने किया।