पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीगंगानगर से अजमेर ट्रेन का स्वागत, पीलीबंगा स्टेशन से पहले दिन 80 यात्रियों ने की यात्रा

श्रीगंगानगर से अजमेर ट्रेन का स्वागत, पीलीबंगा स्टेशन से पहले दिन 80 यात्रियों ने की यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा| रेल विभाग द्वारा श्रीगंगानगर से अजमेर के लिए शुरू की गई ट्रेन का बुधवार को पीलीबंगा स्टेशन पर पहुंचने पर कस्बे के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। ट्रेन के पीलीबंगा स्टेशन पर पहुंचने पर गोविंद लालवाणी, सतीश गुप्ता, सुरेश राठी, रवींद्र जिंदल, लीलाधर शर्मा, जसवंत सोनी, संदीप बिश्नोई, राकेश सिंगला सहित एकता मंच, तरुण संघ, व्यापार मंडल, भारत विकास परिषद, अग्रवाल सभा, राष्ट्रीय युवक परिषद के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन चालक का माल्यार्पण कर व मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया। प्रथम दिन बुधवार को पीलीबंगा स्टेशन से 80 यात्रियों ने सूरतगढ़, महाजन, लूनकरणसर, बीकानेर सहित अन्य जगहों की यात्रा की।

खबरें और भी हैं...