पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हनुमानगढ़| गांव लखूवाली में पीहर आई एक नवविवाहिता की मंगलवार

हनुमानगढ़| गांव लखूवाली में पीहर आई एक नवविवाहिता की मंगलवार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| गांव लखूवाली में पीहर आई एक नवविवाहिता की मंगलवार देर रात्रि को तबीयत बिगड़ने से संदिग्ध मौत हो गई। मृतका चार माह पहले ही शादी हुई थी। टाउन पुलिस ने इस संबंध में बुधवार को मर्ग दर्ज की है। मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बरकतुल्ला पुत्र गुलाम रशीद निवासी लखूवाली हैड ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी भतीजी रमजाना प|ी आरिफ मोहम्मद पीहर आई हुई थी। रात्रि करीब साढ़े 11 बजे तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। आशंका है कि किसी जहरीली वस्तु के प्रभाव से मौत हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच कर रही है। मेडिकल ज्यूरिष्ट डॉ. शंकर सोनी ने बताया कि जांच के लिए सेंपल लेकर प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...