- Hindi News
- National
- पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार, बाल अपचारी निरूद्ध
पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, बाल अपचारी निरूद्ध
हनुमानगढ़| गांव धोलीपाल में पुलिस टीम से धक्कामुक्की कर पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के मामले में सदर पुलिस ने बुधवार को पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। वहीं एक बाल अपचारी को निरूद्ध कर किशोर संप्रेषण गृह भिजवा दिया। एएसआई शंभूदयाल ने बताया कि गत रविवार को एएसआई रामकुमार की ओर से धोलीपाल में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में हंसराज पुत्र नानूराम निवासी धोलीपाल एवं उसके बेटे कुलदीप को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को किशोर संप्रेषण गृह भिजवाया है।