पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • िसंचाई मंत्री बोले निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं करें

िसंचाई मंत्री बोले-निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| नगरपरिषद में यूनियन के नाम पर ठेकेदार दो धड़ों में बंट गए हैं। बुधवार शाम को ठेकेदारों ने सर्वसम्मति से नगरपरिषद ठेकेदार एसो. गठित कर रणजीत बराड़ को अध्यक्ष चुन लिया। वहीं आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें कमलेश शर्मा, बृजलाल निनानियां, दीपु वर्मा, चरणजीत धालीवाल, राजेंद्र सोनी, भूपेंद्र खदरिया, अमृतलाल व प्रचारमंत्री अशोक गर्ग को नियुक्त किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष रणजीत बराड़ ने इस मौके पर कहा कि ठेकेदारों की समस्याओं का प्राथमिकता से हल कराया जाएगा। इसको लेकर हरसंभव प्रयास किया जाएगा। खास बात है कि नई एसो. गठन से पहले जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने परिषद के ठेकेदारों की बैठक ली। मंत्री ने इस मौके पर ठेकेदारों से कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी तरह समझौता नहीं करें। सड़क निर्माण करते समय ठेकेदार यह ध्यान रखें कि उनको भी उन सड़कों से आवाजाही करनी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी-कर्मचारी नाजायज परेशान करता है तो उसकी शिकायत करें। अगर शिकायत सही पाई गई तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। ठेकेदारों ने भुगतान में देरी और श्रमिक पीएफ के नाम पर परेशान किए जाने की समस्या रखी तो मंत्री ने नगरपरिषद आयुक्त को समस्या हल करने के निर्देश दिए। भुगतान में देरी की समस्या पर उन्होंने कहा कि परिषद में विकास कार्यों को लेकर धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही बकाया भुगतान कराया जाएगा।

अग्रवाल बोले-सौ से ज्यादा सदस्य आठ ठेकेदारों ने मनमर्जी से बना ली यूनियन : नगरपरिषद ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल का कहना है कि मैं तीन दिन से अजमेर में हूं। मुझे बैठक के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। आठ सदस्यों ने मनमर्जी से अलग यूनियन बनाई है। ठेकेदार यूनियन के सौ से ज्यादा सदस्य हैं जिन्होंने सर्वसम्मति से मुझे अध्यक्ष चुना है।

बराड़ बोले-मनमर्जी से नहीं सर्वसम्मति से मुझे बनाया अध्यक्ष : नगरपरिषद ठेकेदार एसो. अध्यक्ष रणजीत बराड़ का कहना है कि मनमर्जी से यूनियन नहीं बनाई है। यूनियन के सदस्य ठेकेदारों ने सर्वसम्मति से मुझे अध्यक्ष बनाया है।

खबरें और भी हैं...