पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भद्दे गाने चलाने व लड़कियों से छेड़छाड़ का उलाहना देने पर मारपीट, केस दर्ज

भद्दे गाने चलाने व लड़कियों से छेड़छाड़ का उलाहना देने पर मारपीट, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| भद्दे गाने चलाने व बेटियों का पीछा करने से टोकने पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित मोरजंड सिखान गांववासी जग सिंह पुत्र बाजसिंह कुम्हारसिख ने पुलिस को बताया कि घर के सामने गोल्डी, गुदु पुत्र कुलदीप नेहरा व सुखवीर तेज आवाज में गंदे व भद्दे गाने डेक पर चलाते हैं। जब लड़कियां स्कूल जाती हैं तो पीछा कर छेड़छाड़ करते हैं। उनके चाचा बिंद्रसिंह के घर 14 अप्रैल की शाम करीब 5.30 बजे पर उलाहना देकर वापस अपने घर आ रहा था। तभी रास्ते में गोल्डी, गुदु ,सुखवीर ने हॉकी व लोहे की रॉड से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। जेब से तीन हजार रुपए निकाल लिए। लोगों ने बचाया। पहले भी दो बार मुझ पर व बेटे पर एक बार हमला किया, जिसके कारण बेटा गांव छोड़ अबोहर में रहने लगा। मकान बनाते वक्त भी झगड़ा किया और 15 हजार बकाया नहीं दे रहे। मारपीट में कई जगह पर चोटें आई। जांच एएसआई मघरसिंह कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...