गेहूं के कचरे में तीन जगह आग लगी, एक किसान झुलसा
हनुमानगढ़| जिले में बुधवार शाम को गेहूं के कचरे में तीन जगह आगजनी की घटनाओं की जानकारी मिली है। इसमें एक किसान के झुलस गया जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार संगरिया रोड पर वेयर हाउस के पीछे बिजली पोल पर स्पार्किंग से खेत में आग लग गई। इस बीच एक किसान झुलस गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके अलावा गांव नोरंगदेसर और जाखड़ावाली रोही में खेत में गेहूं के कचरे में आग लग गई। हनुमानगढ़ से दमकल गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।