बंद मकान में था चोर, मालिक आया तो सरिया मार भागा, जेवर-नकदी चोरी
सूरतगढ़| चोर मंगलवार-बुधवार की रात एक घर में घुस कर कमरे में लगी खिड़की के सरिये तोड़ कर नकदी और सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार के लोग शादी समारोह लौटा ही था। परिवार का मुखिया ने चोर को घर के आंगन में बैठा देख उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह खिड़की से तोड़े गए सरिये से मुखिया के चोट मार कर फरार हो गया।
वार्ड नंबर 15 निवासी सुभाष धानुका ने वारदात की देर रात सिटी थाने में सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मुआयना किया। लेकिन चोर का सुराग नहीं लग पाया। सुभाष धानुका ने बुधवार सुबह आसपास घरों के आगे लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर के फुटेज देखे पर कैमरे दूर होने के कारण सुराग नहीं लग पाया। फिलहाल चोरी की वारदात को लेकर थाने में केस दर्ज नहीं हुआ है। परिजनों के अनुसार चोर अलमारी में रखे 30 हजार रुपए व 2 सोने की कनौती चोरी कर ले गया। सुभाष धानुका ने बताया कि वह प|ी के साथ मंगलवार सुबह हनुमानगढ़ शादी में गया था। मंगलवार-बुधवार रात सवा 2 बजे परिवार सहित लौटे। उन्होंने गेट खोला तो कमरे से आवाज आ रही थी। दूसरे कमरे में अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। इस बीच एक व्यक्ति जिसने टी-शर्ट, पायजामा पहना रखा था व चेहरा कपड़े से ढक रखा था कमरे से बाहर भागा। आंगन में दीवार के पास छुप कर बैठ गया। सुभाष ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने खिड़की के सरिये से हमला कर दिया। इस बीच चोर फरार हो गया। अलमारी संभाली तो उसमें बेटी की फीस के 30 हजार रुपए, 2 सोने की कनौती व एक पायजेब की जोड़ी सहित अन्य छोटा-मोटा सामान गायब था।