- Hindi News
- National
- एनजीसी नहर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो लोग घायल
एनजीसी नहर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो लोग घायल
शव को टिब्बी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया,अज्ञात वाहन का नहीं लगा सुराग
भास्कर संवाददाता|टिब्बी
कस्बे से संगरिया रोड पर स्थित एनजीसी नहर के पास देर शाम को मजदूरी करके घर लौट रहे एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बुधवार को देर शाम करीब साढ़े 7 बजे बाइक पर थालड़का से मजदूरी करके अपने गांव गुड़िया की ओर अपने घर को लौट रहे तीन बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। इसमें बाइक पर सवार रमेश सिंह पुत्र सरजीत सिंह राय सिख ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य दो युवक चालक जगदीश सिंह पुत्र गुरदीप सिंह तथा मंगत सिंह पुत्र जलंधर सिंह गंभीर घायल हो गए। वहीं पीछे से बाइक पर आ रहे अन्य मजदुरों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल होने के कारण हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे टिब्बी पुलिस के हेड कांस्टेबल कुरडा राम ने मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। वहीं सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंचे। बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।