पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फीस जमा नहीं कराने पर स्कूल संचालकों ने बच्चों को परेशान किया तो रद्द होगी मान्यता

फीस जमा नहीं कराने पर स्कूल संचालकों ने बच्चों को परेशान किया तो रद्द होगी मान्यता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़|स्कूल की फीस जमा होने पर अब संस्था प्रधान या स्कूल संचालक बच्चे पर दबाव नहीं बना सकेंगे। फीस जमा करने के लिए संस्था प्रधानों को सीधे बच्चों के माता-पिता से संपर्क करना होगा और उनसे ही फीस जमा करने की बात कहनी होगी। अगर वह विद्यार्थियों से फीस के लिए बात करते हैं और उन्हें क्लास में सबके सामने परेशान करते हैं तो स्कूल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं स्कूल की मान्यता भी समाप्त की जा सकती है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब कोई भी निजी शिक्षण संस्थान फीस जमा कराने के लिए किसी भी बच्चे पर दबाव नहीं डाल सकेगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने आदेश जारी किए हैं। प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है।

स्कूल प्रबंधन की मनमानी रोकने के लिए उठाया कदम

खबरें और भी हैं...