संगरिया में एक मई से चलेगा राजस्व अभियान
संगरिया| ‘न्याय आपके द्वार 2018 राजस्व लोक अदालत अभियान एक मई से 30 जून तक चलेगा। अभियान में खाता विभाजन, पत्थरगढ़ी, सीमा ज्ञान, बंद रास्ते खुलवाने, रास्तों से अतिक्रमण हटाने, नामांतरण, खातेदारी अधिकार आदि सहित जमीन संबंधी हर प्रकार के कार्य होंगे। जो प्रत्येक ग्राम पंचायत पर होगा। प्रशिक्षु एसडीएम अशोक कुमार ने मंगलवार को इस आयोजन को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक ली। जिसमें सहयोग करने का आह्वान किया गया।