पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 135 बच्चों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग व उपकरण

135 बच्चों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग व उपकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| सर्व शिक्षा अभियान की ओर से विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को बुधवार को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन टाउन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर दो में हुआ। मुख्य अतिथि डीईईओ (प्रारंभिक) लालचंद बलई, बीईइओ पन्नालाल कड़ेला, एबीइईओ प्रेमकुमार, आरपी रमेश मीणा थे। सर्वशिक्षा अभियान के जिला समंवयक कलवंत सिंह ने बताया कि एल्मिको टीम कानपुर के सहयोग से विशेष आवश्यकता वाले कुल 135 बच्चों को ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, हियरिंग एड, सीपी चेयर,ब्लाइंड किट आदि वितरित किए गए।

खबरें और भी हैं...