पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष बने शुक्ला, सचिव बने तिवारी

राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष बने शुक्ला, सचिव बने तिवारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई का बुधवार को पुनर्गठन किया है। इसमें अध्यक्ष अतुल शुक्ला बनाए। सचिव पद का दायित्व खिरकिया के महेश तिवारी को मिला। कोषाध्यक्ष संजय जैन मनोनीत हुए। चुनाव प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप इंगले की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, सचिव गुलाबसिंह राजपूत, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अमृत पटेल, जिला मंत्री जितेंद्र सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष जीपी विश्वकर्मा, प्रकाश पोर्ते, उमेश चौहान, तहसील अध्यक्ष नारायण राठौर, भगीरथ वर्मा, अनुपमा तिवारी, आरडी बरकड़े, जयनारायण राजपूत, गीताप्रसाद विश्वकर्मा मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि शीघ्र ही कर्मचारियों का जिला सम्मेलन आयोजित कर जिले की संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...