केवल नए सदस्यों के नाम ही जुड़ेंगे आयुष्मान योजना में
हरदा| आयुष्मान भारत योजना में चयनित जिले के परिवारों का सत्यापन 30 अप्रैल से होगा। सत्यापन कार्य से पहले ब्लॉक स्तर पर एएनएम, आशा, रोजगार सहायक और एमपीडब्ल्यू को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के जिला मीडिया अधिकारी केके राजोरिया ने बताया सर्वे में केवल चयनित परिवारों के छूटे नए सदस्यों के नाम ही जुड़ेंगे। परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर नाम काट दिया जाएगा।