शहर की सफाई व्यवस्था में दिन रात लगे रहने वाले सफाई कर्मियों में से बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को नगर पालिका ने सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया। नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया सफाई में सभी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। नागरिक भी अब सड़कों पर या खुले में कचरा नहीं फेंक रहे हैं। जिससे शहर साफ सुथरा रहने लगा है। उन्होंने बताया लोगों को जागरूक करने व शहर को साफ रखने वाले कर्मचारियों को स्वच्छ सैनिक सम्मान देकर सम्मानित किया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सफाई मित्रों को सम्मानित किया। साथ ही उन्हें दुर्घटना बीमा, ऋण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान योगेश खरे, संदीप कलोसिया, एसके बोहरे, सुनील बग्गन, जितेंद्र भिलाला आदि मौजूद रहे।
आयोजन
नपा में हुआ कार्यक्रम, नपा अध्यक्ष ने दुर्घटना बीमा और ऋण की जानकारी दी
हरदा। सम्मान समारोह में सफाई कर्मचारी को सम्मानित करते हुए।
ब्रह्मचर्य का संकल्प लेने वाली युवतियों की शोभायात्रा निकाली
हरदा| ब्रह्मचर्य का संकल्प लेने वाली 6 युवतियों की सोमवार को शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से समर्पण शोभायात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि द्वारा आयोजित किया गया।