छात्राओं को पहले चरण में मिलेगा मुफ्त रजिस्ट्रेशन, दूसरे चरण से लगेगा शुल्क
हरदा| उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की समय सारिणी पूरी तरह घोषित नहीं की है, लेकिन 2018-19 के कुछ परिवर्तनों के सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके तहत सोमवार से प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई जो 31 तक चलेगी। अभी कॉलेजों की मैपिंग हो रही है। विभाग ने कॉलेजों में ई-प्रवेश को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। सभी वर्गों की छात्राओं के लिए केवल प्रथम चरण में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मुफ्त रहेगा। कोई छात्र प्रथम चरण से कोई अन्य चरण में प्रवेश लेती है, तो निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। दूसरे चरण में प्रवेश शुल्क पूरा लिया जाएगा। इस तरह मेधावी विद्यार्थियों को भी फीस में छूट दी है। इस संबंध में स्वामी विवेकानंद कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य विजय अग्रवाल ने बताया अभी एडमिशन को लेकर विवि या उच्च शिक्षा विभाग से कोई आदेश नहीं मिले हैं। इधर 12 पास विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसलिंग सोमवार से शुरू हुई। उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यक्रम हुआ।