पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

30 युवाओं ने किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना दिवस पर नवांकुर संस्था जन कल्याण सेन सेवा समिति हरदा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें करीब 30 युवाओं ने रक्तदान किया। समिति के लालू श्रीवास ने कहा हमें इस बात को समझने की जरूरत है कि जरूरत के समय हर व्यक्ति ब्लड बैंक से रक्त लेना चाहता है जिससे वह किसी अपने परिचित रिश्तेदार या अपनी जान बचा सके लेकिन काम निकलने के बाद कोई स्वेच्छा से रक्तदान करने नहीं आता। हमें इस सोच को बदलना होगा। रक्तदान करने वाले मुकेश निकुम ने कहा खून किसी फैक्ट्री या कंपनी में नहीं बनता। यह केवल हमारे शरीर में बनता है। 18 से 45 साल तक की उम्र का स्वस्थ व्यक्ति हर 3-4 माह के अंतराल में रक्‍तदान कर सकता है। इससे उसकी सेहत पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता। इससे कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान शिविर में दीपक तंवर, दिनेश, अशोक खरे, निर्भय दास वर्मा, हर्षल वर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...