पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां नर्मदा डेयरी से लिया दूध का सैंपल, जांच के लिए भेजा

मां नर्मदा डेयरी से लिया दूध का सैंपल, जांच के लिए भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| शहर में बेचे जा रहे दूध में मिलावट की शिकायतों के कारण खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोज डेयरी की जांच कर रहे हैं। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी लौवंशी ने इंदौर रोड स्थित मां नर्मदा डेयरी से दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भोपाल की प्रयोगशाला भेजा। श्री लौवंशी ने बताया दूध में मिलावट कर उसकी शुद्धता को प्रभावित करने तथा लोगों की सेहत से खिलवाड़ की शिकायतों के चलते रोज चेकिंग की जा रही है। शुद्धता में शंका होने पर जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेज रहे हैं। वहां से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...