हरदा| पटवारी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 26 मई को सुबह 10 बजे से कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होगी । एसएलआर अलका एक्का ने बताया 118 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी है। अभ्यर्थियों को सूचना भी दी गई है। उनसे उल्लेख अनुसार मूल निवासी,आयु,शैक्षणिक योग्यता,जाति प्रमाण पत्र,विकलांगता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र के साथ ही निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कह है।