पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी कॉलेज में बनेंगे छह अतिरिक्त कमरे

सरकारी कॉलेज में बनेंगे छह अतिरिक्त कमरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्च शिक्षा विभाग ने 3.53 करोड़ रुपए की दी है स्वीकृति

भास्कर संवाददाता | हरदा

स्वामी विवेकानंद कला एवं वाणिज्य पीजी कॉलेज में जल्द ही 6 नए कमरों का निर्माण होगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 3.53 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने सोमवार को कांग्रेस विधायक डॉ. आरके दोगने को इस आशय का पत्र भी भेजा।

दोगने ने बताया विवेकानंद कालेज जिले का लीड कॉलेज है। यहां करीब 3000 विद्यार्थियों की संख्या दर्ज है। अभी भविष्य को देखते हुए यहां समय के साथ बदलते दौर में अभी और भी नए संकाय तथा कोर्सेस शुरू होना है। इनमें विद्यार्थी दाखिला भी लेंगे।

ऐसे में छात्र छात्राओं को बैठने में असुविधा होगी। अभी भी तुलसी भवन की छत पर टीन शेड के नीचे कक्षाएं लगती हैं। इसे देखते हुए उन्होंने विस में मांगी उठाई थी। उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र भी लिखा था। उन्हें भेजे पत्र में मंत्री ने लिखा कि उनकी मांग पर जिले के सरकारी कालेज में 6 कमरे बनाने के लिए 3करोड़ 53 लाख 9 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई।

खबरें और भी हैं...