खिरकिया| उत्कृष्ट स्कूल परिसर में सोमवार को कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और शिक्षा मंत्री विजय शाह ने सीधा प्रसारण के माध्यम से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सही विषय के चयन के लिए हरदा में होने वाली काउंसलिंग की जानकारी दी गई। इस दौरान प्राचार्य मनोज झिंगन, शरीफ खान, रामविलास खंडेल, पीटीए अध्यक्ष चंदूलाल सैनी सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।