पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्लास्टिक की खाली बॉटल से बनाएं लाइफ जैकेट, 72 घंटे तक पानी में तैरकर बचाई जा सकती है जान

प्लास्टिक की खाली बॉटल से बनाएं लाइफ जैकेट, 72 घंटे तक पानी में तैरकर बचाई जा सकती है जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्राओं को होमगार्ड दफ्तर में आपदा से बचाव के तरीके बताए

भास्कर संवाददाता | हरदा

होमगार्ड दफ्तर में बुधवार को छात्राओं को आपदा के दौरान बचाव का प्रशिक्षण दिया। उन्हें सिविल वॉलेंटियर भी बनाया गया। प्लाटून कमांडर सुनीता पंद्ररे ने उन्हें प्लास्टिक की बॉटल, कुप्पी, केन, बांस से बाढ़ आपदा के दौरान बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा घर में मिलने पाली पानी की बाटल से लाइफ जैकेट बनाई जा सकती है। इससे बाढ़ के दौरान पानी में 72 घंटे तक तैरकर जान बचाई जा सकती है। इस दौरान प्लाटून कमांडर शिवराज चौधरी मौजूद थे।

महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इसमें प्लाटून कमांडर पंद्ररे ने बताया सूखे नारियल, तेल के खाली पीपे से राप्ट बनाना, केले के तने, बांस से तत्काल उपकरण तैयार कर बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया बाढ़ के दौरान खाली ट्यूब में हवा भरकर भी उसका उपयोग किया जा सकता है। प्लाटून कमांडर ने छात्राओं को भूकंप के दौरान ड्रिल मशीन, रबर वोट, ओबीएम इंजन, अग्निशमन यंत्र, स्ट्रेचर व स्नेक केचर के उपयोग करना भी सिखाया। उन्होंने बताया छात्राओं को विभाग द्वारा नेहरू स्टेडियम पर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद सहित अन्य का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...