- Hindi News
- National
- भाजपा पार्षद द्वारा सर्वेयर को पीटने का मामला जियोटेगिंग बंद, नपा ने दिल्ली लिखा पत्र
भाजपा पार्षद द्वारा सर्वेयर को पीटने का मामला जियोटेगिंग बंद, नपा ने दिल्ली लिखा पत्र
भाजपा के वार्ड 11 के पार्षद धर्मेश पटेल ने पीएम आवास के सर्वेयर की 3 अप्रैल को पिटाई कर दी थी। सर्वेयर ने अगले दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पटेल ने भी सर्वेयर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
घटना के बाद से ही पीएम आवास का जियोटेगिंग का काम बंद हो गया। काम का लक्ष्य पिछडऩे की आशंका को देखते हुए नपा सीएमओ ने दिल्ली व भोपाल नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों को पत्र लिखा है। इसमें दूसरे सर्वेयर भेजने की मांग की है। 3 अप्रैल को गणेश शंकर विद्यार्थी वार्ड में जियोटेगिंग होना था। एजिस इंडिया कंसल्टिंग इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड गुडगांव की हरियाणा का फील्ड इंजीनियर अभिषेक सिंह ठाकुर जियोटेग करने आया था। उसने वार्ड के भाजपा पार्षद धर्मेश पटेल को सूचना देकर आने का आग्रह किया।
सीएमओ दिनेश मिश्रा ने बताया जियोटेक का काम प्रभावित न हो इसलिए नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल व दिल्ली को पत्र लिखकर दूसरी व्यवस्था करने की मांग की है।