16 स्थानों सामूहिक विवाह समारोह में 500 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
हरदा|अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में बुधवार को जिले के 16 स्थानों पर सामूहिक व विवाह समारोह हुए। इसमें फिजूल खर्च पर अंकुश लगाने का संदेश देते हुए 500 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसके अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से अधिक शादियां हुईं। जानकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र में 7 स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए थे। जाट समाज, यादव समाज, गुर्जर, यदुवंशी, क्षत्रिय गौर समाज, बघेल समाज, कतिया समाज सहित अन्य समाजों द्वारा सामूहिक विवाह समारोह रखा था। देर रात तक चले कार्यक्रम में अग्नि के सात फेरे लेकर वर-वधू ने एक-दूसरे का हाथ थामा।