पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहकारी बैंक को रोज 5 करोड़ की जरूरत मिल रहे 1 करोड़, किसान हो रहे परेशान

सहकारी बैंक को रोज 5 करोड़ की जरूरत मिल रहे 1 करोड़, किसान हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा। कैश की कमी के कारण खाली हुए एटीएम।

लीड बैंक से पर्याप्त राशि नहीं मिल रही है

सहकारी बैंकों काे रोज 5 करोड़ की जरूरत होती है। लेकिन 50 लाख से 1 करोड़ तक ही लीड बैंक से मिल पा रहे हैं। इससे किसानों को भुगतान नहीं हो पा रहा। 1-2 दिन में व्यवस्था में सुधार होगा। केसी सारन, मैनेजर, जिला सहकारी बैंक, हरदा

आज-कल में नकदी की समस्या समाप्त हो जाएगी

बड़े नोटों की कमी के कारण कैश की कमी है। वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है। आज-कल में नकदी की समस्या समाप्त हो जाएगी। आरके सरजरे, प्रभारी लीड बैंक मैनेजर, हरदा

70 फीसदी एटीएम खाली, चक्कर लगाते रहे उपभोक्ता

अक्षय तृतीया पर शादी समारोह के चलते एटीएम पर उपभोक्ताओं का दबाव अधिक रहा, लेकिन 70 फीसदी एटीएम कैशलेस थे। दोपहर बाद तक तो स्थिति और भी बिगड़ गई। अपने जरूरी खर्च के लिए भी लोगों की जेब में रुपए नहीं थे। अजय शर्मा ने बताया उन्हें शादी में खिरकिया जाना था। एसबीआई मुख्य ब्रांच, जिला अस्पताल के पास, सीएमओ क्वार्टर के सामने, घंटाघर के पास सहित अन्य एटीएम खाली थे। कुछ एटीएम के बाहर लगे बोर्ड देखकर ही वापस लाैटना पड़ा। खिरकिया के एक एटीएम में उन्हें कैश मिला। यही स्थिति जिले के अधिकांश एटीएम की थी।

छात्रों को फीस भरने की चिंता

छात्रों को 20 अप्रैल तक परीक्षा की फीस जमा करनी है। लेकिन एटीएम में कैश नहीं होने से वे चिंता में हैं। समय पर फीस नहीं भराने पर उन्हें लेट फीस जमा कराना होगी। छात्र अनुज पटेल ने बताया शहर के प्रताप टॉकीज, घंटाघर, रेलवे स्टेशन क्षेत्र के एटीएम में रुपए नहीं हैं। गुरुवार तक एटीएम से रुपए नहीं मिल पाए तो दिक्कत होगी।

खबरें और भी हैं...