पीड़ित परिवार को मिलेगी 1 लाख रुपए प्रतिकर राशि
हरदा| कैदियों द्वारा घटित अपराधों से पीड़ित परिवार को दी जाने वाली प्रतिकर राशि 25 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए की है। प्रतिकर राशि में बढ़ोत्तरी 1 अप्रैल 2018 से लागू हो गई है। कैदियों का पारिश्रमिक बढ़ाने और 65 साल की आयु पूरी कर चुके कैदियों को जल्दी रिहा करने पर भी सरकार विचार कर रही है।