कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 तक
हरदा| मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रम के लिए जिले में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन 30 अप्रैल तक जमा होंगे। जिले के बेरोजगार युवक, युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय खादी ग्रामोद्योग में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।