10 % से अधिक फीस बढ़ाई तो स्कूलों पर लगेगा प्रतिबंध
10 % से अधिक फीस बढ़ाई तो स्कूलों पर लगेगा प्रतिबंध
हरदा | निजी स्कूल प्रशासन ने अब अगर 10 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाई तो प्रतिबंध की कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में एक्ट की धारा 18 के तहत 23 फरवरी 2018 को एक अधिसूचना जारी कर दी है। अब अभिभावकों को स्कूल की मनमानी फीस से छुटकारा मिलेगा।